नीति आयोग ने हरियाणा को शिक्षा के सुधार में दिया पहला स्थान

5/29/2022 10:13:35 PM

चंडीगढ़(धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है। अभी नीति आयोग द्वारा पेश की गई ताजा रिपोर्ट में हरियाणा को शिक्षा के सुधार में पहले स्थान पर रखा है। प्रदेश सरकार ने 650 करोड़ रुपये खर्च कर 10वीं, 11वीं और 12वीं के 5 लाख छात्रों को मुफ्त में टेबलेट वितरित किए हैं। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। सरकार लगातार नए संस्कृति मॉडल स्कूल खोल रही है।

जिला में बनाये जाएंगे औद्योगिक कलस्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रोजगार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक कलस्टर बनाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए पदमा स्कीम को शुरू किया है। 50 से 100 एकड़ के कलस्टर होंगे। गुरुग्राम में भी इसी तरह के कल्‍स्टर बनाये जाएंगे।

अंतिम व्यक्ति की आय बढ़ाना सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की आय बढ़ाना सरकार का लक्ष्य है। इसी के तहत मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को लोन व खुद का रोजगार शुरू करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए अंत्योदय मेले लगाए गए हैं।

 

Content Writer

Vivek Rai