सत्ता प्राप्ति अंतिम पड़ाव नहीं: खट्टर

6/10/2019 11:35:34 AM

फरीदाबाद (ब्यूरो): बल्लभगढ़ अनाज मण्डी में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित धन्यवाद समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पुष्प वर्षा कर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्ति हमारा अन्तिम पड़ाव नहीं है बल्कि हमारा सपना सभी को साथ लेकर आगे बढऩे का है। उन्होंने बूथ अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र प्रमुखों को सराहनीय कार्य लिए सम्मानित किया।

इनमें जितेन्द्र, विकास, दिनेश, दीपा, सतनारायण व सुभाष शामिल थे। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में केन्द्रीय रा४य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया और कार्यकार्ताओं से कहा कि इस जीत का श्रेय आप सभी को जाता है। जिस तरह लोकसभा में आपने काम किया है उसी तरह आगे विधानसभा में मेहनत कर 70 से ज्यादा सीटें जिताएं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत के लिए हर स्तर के कार्यकर्ता को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयासों और सबके संकल्प की जीत है।

गोयल ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी पूजी हैं और हमारी ताकत भी हैं, हमें इस पूंजी और शक्ति को सहेज कर रखना है इसे और मजबूत कड़ी के रूप में जोडऩा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ता उसी ऊर्जा से लगें जिस लगन और मेहनत से लोकसभा चुनाव में आपनी शक्ति का परिचय दिया था। गोयल ने कहा कि लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी ४यादा से ४यादा सीटें माननीय मुख्यमंत्री  की झोली में डाल कर फिर एक बार प्रदेश में मनोहरलाल की सरकार बनाएं ताकि हरियाणा के विकास की गति बरकरार रहे, हरियाणा का विकास और तेजी से हो।

इस समारोह में विधायक सीमा त्रिखा, मूलचन्द शर्मा, टेक चन्द शर्मा, नगेन्द्र भड़ाना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सुरेन्द्र तेवतिया, नयनपाल रावत, नीरा तोमर, मनमोहन गर्ग व हुकम भाटी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। मंच संचालन सोहनपाल छोकर ने किया और सभी अतिथियों का धन्यवाद देवेन्द्र चैधरी ने ज्ञापित किया। 

Naveen Dalal