कोरोना से राहत: रेवाड़ी में आज नहीं कोई मौत , महेंद्रगढ़ में 4 लोगों ने तोडा़ दम

5/26/2021 6:08:19 PM

रेवाड़ी/महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह) : लॉकडाउन लगाने का प्रदेश सरकार का निर्णय पूरी तरह सही साबित होता नजर आ रहा है। यह बात हम नहीं अब जो आंकड़े रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में आ रहे हैं उसे देखकर तो यही लग रहा है। आज रेवाड़ी में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई वही महेंद्रगढ़ में अवश्य 4 मरीजों की मौत हुई है।

रेवाड़ी में आज 169 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ में लगातार दूसरे दिन भी पॉजिटिव का आंकड़ा 2 अंकों में रहा। महेंद्रगढ़ में आज मात्र 89 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले  के आंकड़े देखकर तो लग रहा है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना चैन तोड़ने में अभी तक सफल रहा है। प्रशासन की मानें तो शहर में वह कोरोना की चेन तोड़ चुके हैं गांव में यह काम अंतिम चरणों में चल रहा है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

Content Writer

Isha