दिल्ली बैठक में सभा के उम्मीदवारों को लेकर नहीं हुई कोई चर्चा: सुभाष बराला

6/22/2018 10:53:20 PM

दिल्ली (धरणी): दिल्ली हरियाणा भवन में लोकसभा चुनाव देखरेख समिति की बैठक के बारे अमित शाह से मंथन के बाद सुभाष बराला ने कहा कि वर्तमान के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा में जो काम विधायकों और मंत्रियों को दिए थे उनका फीडबैक लिया गया है। बूथ स्तर पर सोशल मीडिया कैसे मजबूत हो उसका फीडबैक भी अमित शाह को दिया गया। अमित शाह ने हरियाणा दौरे के दौरान जो पार्टी को टारगेट दिए थे, उनके ऊपर चर्चा हुई, इससे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सन्तुष्ट रहे।

बराला ने बताया कि लोक सभा के उम्मीदवारों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। अब दोबारा इसको लेकर बैठक होगी। भाजपा का राजनीतिक अभियान का स्वरूप तैयार करने के लिए अगली बैठक शीघ्र होगी।

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, राव इंद्रजीत, कृष्ण पाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सांसद रतन लाल कटारिया, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग चेयरमैन रामचन्द्र जांगड़ा एवं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन इसमे मौजूद रहे।

Shivam