विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं: कम्बोज

9/9/2018 10:58:37 AM

पंचकूला(धरणी): राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि 2019 में एक बार फिर हरियाणा में भाजपा की सरकार आएगी। एस.वाई.एल. मुद्दे पर ऊंगली कटवा शहीद बनने की कोशिश में लगी इनैलो-बी.एस.पी. व कांग्रेस शासनकाल में एस.वाई.एल. पर एक इंच जमीन पर भी काम तक नहीं हुआ, न ही एक बूंद पानी आया। कम्बोज ने कहा कि आज एस.वाई.एल. का मसला भाजपा सरकार की बदौलत निपटने की कगार पर है और भाजपा सरकार के इसी कार्यकाल में एस.वाई.एल. का पानी भी आने की संभावना है।  विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह एस.वाई. एल. के मुद्दे पर सरकार को घेरते रहती है। 

एस.वाई.एल. के मुद्दे का समाधान बहुत जल्द आने वाला है और भाजपा हरियाणा की प्यासी धरती को पानी दिलवाकर रहेगी। इनैलो के भारत बंद को लेकर कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि  भाजपा सरकार ने इस मामले को जल्द निपटने की रणनीति बनाई है, इसलिए इनैलो केवल एस.वाई.एल. पर राजनीति करवाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाहती है। छात्र संघ के चुनावों को लेकर कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि चुनाव इनडायरैक्ट करवाने का निर्णय लिया है, ताकि किसी बाहरी व्यक्ति व राजनीतिक दल का व्यक्ति परिसर में दखल नहीं देगा। सदन के कार्यकाल को छोटा रखने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी विभागों में पूर्व की सरकारों से बढिय़ा काम किया है और लोगों को बेहतर सुविधा दी है, इसलिए ज्यादा लंबा सदन रखने का कोई औचित्य नहीं है।
 

Deepak Paul