Haryana Budget 2022: नया टैक्स को लगाने को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

3/8/2022 4:24:00 PM

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज अपना आम बजट पेश किया  है। बजट में महिलाओं और लड़कियों के लिए कई योजनाओं का एलान किया गया है। इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा कोई नया कर लागू न करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया कि, राज्य की एसजीडी योजनाओं के लिए 1 लाख 14 हजार 77 करोड़ रुपए रखा गया है। वहीं, सरकार का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण वर्ष 2022-23 में 75 नए सेक्टर काटकर उसमें 40 हजार प्लाट का आवंटन करेगा। उन्होंने अपने बजट अभिभाषण के अंत में कहा कि जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Isha