गोल्डन जुबली  कार्यक्रम में  दिल्ली के सीएम केजरीवाल को कोई नहीं  दिया न्यौता- बीरेन्द्र सिंह

3/16/2022 8:04:24 PM

चंडीगढ़(धरणी): पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंदर सिंह डूमरखां ने फोन पर हुई बातचीत में स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके  गोल्डन जुबली  कार्यक्रम में  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोई नहीं न्यौता नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के चुनाव परिणामों को देखकर विभिन्न राजनैतिक लोग खुद ही कयास लगाने लगे तो उसका क्या किया जा सकता है। चौधरी बिरेंदर सिंह ने कहा कि इस आयोजन के संयोजक भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा तथा सह संयोजक सांसद बृजेंद्र सिंह तथा शंकर भारद्वाज बनाए गए हैं।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जानते हैं। आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रभारी व सांसद सुशील गुप्ता उनके जिले से हैं और उनके दोस्त हैं मगर इसका मतलब यह नहीं कि वह आम आदमी पार्टी में जाने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं। राजनीतिक फैसले जल्दबाजी में नहीं होते। पता है कि मुझे कब क्या निर्णय लेना है ।

उन्होंने कहा उनके मित्रों के द्वारा आयोजित उनके गोल्डन जुबली कार्यक्रम 25 मार्च के दिन उनका जन्मदिन भी है उस दिन वह उन सभी लोगों को बनएंगे जो किसी न किसी रूप में उनसे जुड़े रहे हैं। रिटायर्ड जनरल किसान व्यापारी अधिकारी कर्मचारी वह कई वर्गों के लोग शामिल होंगे।   

वीरेंद्र सिंह  ने कहा कि राजनीति के लंबे 50 वर्ष के अनुभव में उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के अंदर कई मित्र मिले। अलग अलग राजनीतिक दलों के चुनिंदा व उनके मित्र रहे सफल राजनीतिक लोगों को को इस आयोजन का हिस्सा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने उन मित्रों के शुक्रगुजार हैं जिन मित्रों ने इस आयोजन को करने की सोच रखी है।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब के चुनाव परिणाम देखकर राजनैतिक अटकलों का दौर शुरू है इन्हीं अटकलों के बीच में कुछ लोगों के द्वारा उनके गोल्डन जुबली कार्यक्रम मैं अरविंद केजरीवाल के नियुक्ति की खबरें प्रसारित कर दी गई जो सत्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फैसले कभी भी जल्दबाजी में नहीं लिए जाते।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब के चुनाव परिणामों में आम आदमी की जीत हुई है हमारा पड़ोसी राज्य है पंजाब। पंजाब में जब कोई डिवेलपमेंट होती है तो उसका असर नहीं संदेश पड़ोसी होने के नाते हरियाणा पर भी पड़ता है। हरियाणा की राजनीति में ऐसे लोग जिन्हें जेजेपी बीजेपी कांग्रेस या अन्य दल आज नहीं सुहाते, वह आम आदमी पार्टी की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। आम आदमी पार्टी मैं पहले जान नहीं थी लेकिन पंजाब के चुनाव परिणामों के बाद आम आदमी पार्टी में जो नवजीवन वाली स्थिति है उसमें लोग आकर्षित हो उधर जा रहे हैं यह एडजेस्टमेंट का फार्मूला है।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब राजनीति में उनकी महत्वाकांक्षा नहीं है अब उनका प्रयास राजनीति में शुद्धीकरण वास उदारीकरण का है। उन्होंने हरियाणा व देश के अंदर काफी लंबी राजनीति की है। पंजाब के अंदर जिस तरह से आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है उसका अहम कारण यह है कि वहां अकाली दल व कांग्रेस दो राजनीतिक दलों में सत्ता का क्रम चल रहा था। इस दौरान तीसरी पार्टी आम आदमी पार्टी वहां कुबरी तथा उन्होंने वहां के लोगों को कई वायदे किए उन्हें वायदों के परिणाम स्वरूप लोग उधर डाइवर्ट हो गए।

चौधरी बिरेंदर सिंह ने कहा कि भारत के अंदर कई बार ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं जब देश की जनता ने व कई प्रांतों की जनता ने प्रचंड बहुमत दिए हैं। इंदिरा गांधी शहादत के बाद देश की जनता ने 543 सीटों में से 412 सीटें कांग्रेस वालों के सहयोगियों को देश की अखंडता के लिए दी। 2014 तथा 2019 के चुनाव परिणाम लोकसभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास रखते हुए भारत की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर जताया। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Content Writer

Vivek Rai