विधानसभा जूतों से जवाब देने की जगह नहीं : विज

9/17/2018 10:57:24 AM

पंचकूला(धरणी): कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इनैलो व कांग्रेस पर मिलीभगत होने और जनता को गुमराह करने की बात कही है। वहीं विज ने एक बार फिर अपना स्टैंड क्लियर करते हुए दुष्यंत को कभी भी नशेड़ी न कहने की बात कही है। विज ने कहा कि अब इनैलो की सरकार कभी नहीं बनने वाली। इनकी सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि इन दोनों पार्टियों की आपस मे मिलीभगत है।

राज्यसभा का चुनाव इन दोनों पार्टियों ने मिलकर लड़ा। हर मामले में ये इकट्ठे हैं। विज ने कहा कि इनकी कलई खुल गई है। विधानसभा जूतों से जवाब देने की जगह नहीं है। विधानसभा सभ्य लोगों की सभा होती है। विज ने मीडिया से एक बार फिर साफ कर दिया कि उन्होंने दुष्यंत चौटाला को कभी भी नशेड़ी नहीं कहा। विज ने कहा कि अब मुझे ये राजनीति समझ नहीं आ रही कि ये अपने बारे में नशेड़ी क्यों प्रचारित करवा रहे हैं। 
 

Rakhi Yadav