अाबकारी विभाग: अधिकारियों की मिलीभगत से हुअा 14 करोड़ का घोटाला

4/10/2018 1:30:30 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा में अाबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से फरीदाबाद और गुड़गांव में करोड़ों का घोटाला सामने अाया है। इसमें फरीदाबाद जिले में 5.17 करोड़ रुपए और गुड़गांव में 9 करोड़ का फर्जीवाड़ा हुअा। कुल मिलाकर अारोपियों ने 14.17 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। अाशंका जताई जा रही है कि यह घोटाला 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का भी हो सकता है। अाबकारी विभाग के अधिकारियों ने कैग से इस मामले को अाॅडिट करवाने के अादेश जारी किए हैं। 

फरीदाबाद से अभी तक 4.84 करोड़ रुपए रिकवर भी कर लिए गए हैं। संबंधित थाने में अारोपियों के खिलाफ एफअाईअार दर्ज करने के अादेश जारी किए गए हैं। इस घपले में  कितने अधिकारी संलिप्त है, इसकी पड़ताल की जा रही है। अाबाकारी एव कराधान विभाग के एसीएस संजीव कौशल के अनुसार गुड़गांव में भी 9 करोड़ का फर्जीवाडा़ ठेकेदारों ने किया है। ठेकेदार कब से एेसा कर रहे थे, इस बात का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

 

 

 

Deepak Paul