वर्दी वाला ही नहीं, इंसानियत का फर्ज भी निभाए पुलिस : सोनिया अग्रवाल

1/24/2020 1:49:44 PM

पानीपत (संजीव) : थाने में आने वाली महिला फरियादियों के साथ न केवल वर्दी वाला फर्ज निभाओ बल्कि इंसानियत का फर्ज भी निभाने की जरूरत है। हर तरह का भरसक प्रयास किया जाए कि मामलों को बातचीत के जरिए बिना किसी दबाव के आपसी समझौते से हल किया जाए। ये शब्द हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने सैक्टर 13-17 के महिला थाने का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते व्यक्त किए। इससे पूर्व उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों की एक बैठक को भी संबोधित किया।

इस दौरान महिला डी.एस.पी. पूजा डाबला, पूर्व डी.एस.पी. विद्यावती व महिला थाना प्रभारी सुनीता प्रमुख रूप से मौजूद रही। अग्रवाल ने महिला डी.एस.पी. पूजा डाबला के साथ महिला थाने का निरीक्षण भी किया। सोनिया अग्रवाल ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में छात्राएं पढ़ती हैं उन विद्यालयों में द्वार पर दोपहर को छुट्टी के समय दुर्गा शक्ति वाहन व अन्य वाहन तैनात किए जाएं ताकि कोई भी असामाजिक तत्व वहां किसी प्रकार की शरारत न कर सके। 

Isha