आचार संहिता के उल्लंघन पर लोसपा के अध्यक्ष को नोटिस

5/1/2019 10:12:14 PM

पानीपत (अनिल कुमार): प्रदेश की राजनीती समय के साथ गरमाने सभी राजनितिक दलों के मुख्या अपने प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में जुट गए है। लेकिन लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी अपने प्रत्याशी के प्रचार के दौरान रोड शो करने  पहुंचे। लेकिन प्रसाशनिक अधिकारियो ने बगैर अनुमति के रोड शो निकलने के लिए उन्हें नोटिस थमा दिया।

पुरे प्रदेश में है रोड शो की परमिशन
इस दौरान राजकुमार सैनी ने कहा की पहले में अकेला था बसपा मेरे साथ हे और हमारी ताकत बड़ी है। सैनी ने कहा की मेने चुनाव लड़ने से मना किया था लेकिन कार्यकर्ताओ के कहने पर हुड्डा के सामने चुनाव लड़ना था लेकिन कागजी कार्यवाही के कारण चुनाव नहीं लड़ पाया। चुनाव लड़ता तो सोनीपत में दोनों पार्टियों को बताता। रोड शो की परमिशन पर कहा में अकेला था लेकिन काफिला बन गया।

Naveen Dalal