हरियाणा पुलिस कांस्टेबल सहित अन्य कई भर्तियों का नया नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

12/31/2020 7:57:15 PM

चंडीगढ़ (धरणी): एचएसएससी की ओर से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के पदों को लेकर एक साथ कई भर्तियां निकाली गई हैं। दरअसल, आयोग की ओर से यह भर्तियां हरियाणा पुलिस की ओर से रद्द की गई 6000 पुलिस कांस्टेबल भर्तियों के स्थान पर निकाली गई हैं। इस संबंध में आयोग ने नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यहां देखें नोटिफिकेशन

आयोग ने 7289 पदों पर ये भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू हो जाएगी। आवेदनकर्ता इस भर्ती को लेकर आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी जुटा सकते हैं। इच्छुक उम्मीद्वार ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2021 है और 13 फरवरी तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा।



क्या होगी शैक्षिक योग्यता और उम्र
आवेदनकर्ताओं से अपील की जाती है कि वो आवेदन करने से पूर्व इन बातों पर विशेष ध्यान दें। आयोग ने इन पदों को लेकर कुछ शर्तें भी रखी हैं। उम्मीद्वारों के पास किसी भी विषय में 12वीं पास और दसवीं में हिंदी या संस्कृत विषय का होना जरूरी है। साथ ही आयु सीमा भी आयोग की ओर से तय की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी अनिवार्य है। हालांकि आरक्षित वर्ग को लेकर आयु सीमा में कुछ छूट दी गई। 

जानें किस पद पर कितनी भर्तियां
पुरुष कांस्टेबल-
  5500 पद,  GEN-1980, SC– 990 , BCA– 770, BCB– 440, EWS– 550, ESMGEN-385, ESM-SC– 110, ESM–BCA– 110, ESM–BCB– 165
महिला कांस्टेबल- 1100 पद, GEN-396, SC– 198 , BCA– 154, BCB– 88, EWS– 110, ESMGEN-10, ESM-SC– 22, ESM–BCA– 22, ESM–BCB– 33
दुर्गा बटालियन में महिला कांस्टेबल- 698 पद,  GEN-252,  SC– 125 , BCA– 97, BCB– 56, EWS– 70, ESMGEN-49, ESM-SC– 14, ESM–BCA– 14, ESM–BCB– 21

Shivam