कुख्यात गैंगस्टर काला राणा कोर्ट में किया पेश, लिया 5 दिन के रिमांड पर

4/8/2022 6:42:33 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित कई अन्य इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालना, फिरौती मांगना सहित कई मामलों में वांछित गैंगस्टर काला राणा को एसटीएफ ने आज यमुनानगर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा पिछले कई वर्षों से हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में कई मामलों में पुलिस से वांछित था। वह कई साल पहले भारत से विदेश जाकर रहने लगा था। काला राणा पर कुछ समय पहले माइनिंग जोन में एक व्यक्ति से फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। अब एसटीएफ ने इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। इससे पहले यमुनानगर के व्यापारी रघुनाथ प्रजापति की हत्या में भी काला राणा को नामित किया गया था। उसको कुछ महीने पहले थाईलैंड से गिरफ्तार कर भारत लाया था। आज जब उसे यमुनानगर न्यायालय में पेश किया गया तो न्यायालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जब तक काला राणा न्यायालय में मौजूद रहा तब तक आम लोगों को न्यायालय में नहीं आने दिया गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana