प्रदेश के हर घर तक पहुंचने का है AAP का लक्ष्य, अब परिवार जोड़ो अभियान चलाने की तैयारी में पार्टी

9/18/2023 4:42:40 PM

सिरसा (सतनाम सिंह) : बिजली आंदोलन के बाद आम आदमी पार्टी संगठन में विस्तार करने के लिए अब परिवार जोड़ो अभियान चलाने जा रही है। जिसके तहत प्रदेश भर में लोगों के घरों तक पहुंच कर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस अभियान के तहत तकरीबन 49 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। परिवार जोड़ो अभियान को लेकर सिरसा आम आदमी पार्टी ने एक प्रेसवार्ता कर अभियान के बारे में जानकारी दी। 

आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान हैप्पी सिंह और पूर्व जिला प्रधान वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में परिवार जोड़ो अभियान चलाएगी। जिसमें प्रदेश के तकरीबन 49 लाख परिवारों तक पार्टी पहुंचेगी और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 90 सीटों के हर गांव, हर बूथ तक इस अभियान को चलाया जाएगा। हैप्पी सिंह ने बताया कि इस अभियान के लिए प्रत्येक गांव में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो हर बूथ तक इस अभियान को लेकर जाएगी और आम आदमी पार्टी ढाई लाख कार्यकर्ता अपने साथ जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले इलेक्शन के चलते प्रत्येक कार्यकर्ता दिल्ली और पंजाब के विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री के जनसंवाद को बीजेपी संवाद बताया और कहा कि आम लोगों की बजाए बीजेपी कार्यकर्त्ता ही जनसंवाद में पहुंचे थे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail