हरियाणा में अब पीड़ित बच्चों को जल्द मिलेगा इंसाफ, 16 स्पेशल पॉक्सो कोर्ट का हुआ गठन

2/28/2020 6:31:30 PM

चंडीगढ़ः हरियाणा में यौन शोषण से पीड़ित बच्चों को अब जल्द ही इंसाफ मिलेगा और इन केसों का जल्द ही निपटारा होगा। इसके लिए प्रदेश में 16 स्पेशल पॉक्सो कोर्ट का गठन कर दिया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से इसके लिए आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश के अनुसार इन कोर्ट का कार्यकाल एक साल तय किया गया है। स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में हरियाणा सुपीरियर ज्युडिशियल सर्विस के एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज स्तर के अधिकारियों को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट का जज नामित किया गया है।

आदेश के अनुसार अंबाला की एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज आरती सिंह को अंबाला में, हरशैली चौधरी को भिवानी, जैसमीन शर्मा को फरीदाबाद, भावना जैन को गुरुग्राम, गुरवींद्र कौर को जींद, सौरभ गौंसाई को करनाल, मधू खन्ना को मेवात, महेश कुमार को पलवल, सुमित गर्ग को पानीपत, जसबीर सिंह को रोहतक, परमींद्र कौर को सोनीपत, पायल बंसल यमुना नगर, बलवंत सिंह फतेहाबाद, सीमा सिंघल को हिसार, मनीष दुआ को कुरुक्षेत्र व अनिल कुमार को सिरसा में स्पेशल पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट में एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन नियुक्त किया गया है।

हाई कोर्ट ने सभी अधिकारियों को तत्काल अपना कार्यभार संभालने के निर्देश भी जारी किए हैं। वर्तमान में यह सभी जज उन्ही जिलों में एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन नियुक्त पर काम कर रहे है, जहां उनको स्पेशल पॉक्सो फास्ट ट्रैक का जज नामित किया गया है।

Isha