अब सांसद नायब सैनी का किसानों ने किया विरोध, काले झंडे दिखाए, रोड जाम किया

10/1/2020 4:01:49 PM

रादौर (कुलदीप सैनी): कृषि कानूनों को लेकर सत्तासीन नेताओं के खिलाफ विरोध की चिंगारी भड़कती ही जा रही है। हरियाणा में किसान लगातार भाजपा नेताओं और मंत्रियों का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच आज रादौर में भाजपा सांसद नायब सैनी का किसानों ने विरोध किया। किसानों ने सांसद को काले झंडे दिखाकर अपना रोष जताया। 



इस दौरान किसानों ने रोड जाम कर दिया और सांसद को खरी खोटी सुनाई। किसानों ने करीब 20 मिनट सांसद का रास्ता रोक रखा। बता दें कि कृषि कानूनों का हरियाणा के किसान लगातार उग्र होकर विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर वह जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी हाल में ही गुहला चीका में युवाओं ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध किया था। वहीं इससे पहले गोहाना में कृषि मंत्री जेपी दलाल का किसानों ने विरोध किया था।  

vinod kumar