'कोमल' नाम पसंद नहीं था, इसलिए बन गया 'कोबरा'! अब केजरीवाल को धमकी देने के आरोप में पहुंचा हवालात
punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2026 - 03:30 PM (IST)
डेस्क: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के मामले में पंजाब पुलिस ने रोहतक से कोमल जांगड़ा उर्फ 'कोबरा' को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक के डीसी कार्यालय में क्लर्क रह चुका है और करीब छह महीने पहले नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
पंजाब पुलिस ने 12 नवंबर को रोहतक की शास्त्री कॉलोनी से कोमल को हिरासत में लिया था। परिवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि पंजाब पुलिस उसे केजरीवाल को धमकी देने के मामले में लेकर गई है। आरोपी मूल रूप से रोहतक के समर गोपालपुर कलां गांव का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से परिवार के साथ रोहतक की अमृत कॉलोनी में रह रहा था।
आप विधायक की शिकायत से खुला मामला
इस मामले की शुरुआत दिल्ली के तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह की शिकायत के बाद हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 6 नवंबर को शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल और व्हाट्सएप संदेश आया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंची। कोमल रोहतक के जिला उपायुक्त कार्यालय में क्लर्क पद पर तैनात था लेकिन करीब छह महीने पहले उसे बर्खास्त कर दिया गया था। उसे अपना कोमल नाम पसंद नहीं था। इसी कारण उसने अपना नाम बदलकर कोबरा रख लिया था।