अब दुकान से पॉलीथिन लेकर निकले तो हो जाएगा आपका भी चालान, 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बंद

6/27/2022 8:17:08 AM

फरीदाबाद : केंंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्कि पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को  लेकर हरियाणा स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नया सर्कुलर जारी किया गया है। जिसके तहत एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा जाएगा। अगर कोई व्यक्ति दुकान से पॉलीथिन लेकर चलता है तो उसका भी चालान कट जाएगा। इसमें शहर और जिला स्तर पर दो टास्क फोर्स का गठन किया गया है। बोर्ड ने उन आइटम की लिस्ट भी जारी की है। जिसको बैन करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बोर्ड ने 160 इंडस्ट्री की सूची भी भेजी है। जो उक्त प्लास्टिक के आइटम तैयार कर रही है। इन इंडस्ट्रियों को सर्वे के बाद सील किया जाएगा। वहीं जुर्माना भी लगाया जाएगा।

प्रतिबंधित इकाईयों का सर्वे हो गया शुरू 
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि प्लास्टिक की प्रतिबंधित चीजे बनाने वाली इकाईयों का सर्वे शुरू हो गया है। वह सारा स्टाक जब्त कर लेंगे। वहीं इंंडस्ट्री को भी सील कर दिया जाएगा।  

पोर्टल पर रोजाना अपलोड करनी होगी टास्क फोर्स को रिपोर्ट 
टास्क फोर्स को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पोर्टल पर जाकर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। जिसमें  बताना होगा कि कहां पर जाकर चालान किए। कहां लोगों को जागरूक किया। कितने लोगा जागरूकता अभियान में शामिल हुए। कितने उद्योग स्टाकिस्ट, रिटेलर, या लोकल शॉपकीपर पर सर्वे करवाया गया। 

पहले टास्क फोर्स करेगी जागरूक करने का काम 
टास्क फोर्स की ओर से पहले रेस्टोरेंट, मंदिर, शॉपिंग, टूरिस्ट कांप्लेक्स, आफिस में जागरूक करेगी। इसके साथ टीम ऐसे प्रोडेक्ट बनाने वाली इंडस्ट्री, स्टाकिस्ट, स्टाकिस्ट, शाप कीपर, लोकल शॉप कीपर, को जागरूक करेगी। इसके बाद 500 से लेकर 25 हजार तक का चालान काटा जाएगा। 

बोर्ड से लोगों को यह सुझाया है विकल्प 
सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने उपभोक्ताओं को प्लास्टिक के बजाय इको फ्रैंडली विकल्प चुनने का अनुरोध किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्लास्टिक की थैलियों के बजाय कॉटन की थैलियों का प्रयोग किया जाएगा। वहीं एचएसपीसीबी ने दो हजार जूट के बैग का वितरण भी शुरू कर दिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana