Online leave: अब NHM कर्मचारियों को मिलेगी ऑनलाइन छुट्टी, “ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन सिस्टम” शुरू
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 10:25 AM (IST)
चंडीगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नैशनल हैल्थ मिशन (एन.एच.एम.), हरियाणा द्वारा समग्र ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली (लीव मैनेजमैंट सिस्टम) के शुभारंभ करने की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों को अवकाश लेने में आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह नई प्रणाली विभिन्न प्रकार के एन.एच.एम. कर्मचारियों के अवकाश के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई है। यह पोर्टल पर उपलब्ध है। एन.एच.एम. के प्रवक्ता ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अब कैजुअल लीव, एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव, मैटरनिटी लीव के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही विदेश यात्रा के लिए एन.ओ.सी. का अनुरोध भी कर सकते हैं। अवकाश स्वीकृत या अस्वीकृत होने पर कर्मचारी को भी एस.एम.एस. के जरिए सूचना मिल जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से मैन्युअल फाइल वर्क में कमी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रक्रिया तेज होगी और मानव संसाधन प्रबंधन में जवाबदेही मजबूत होगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)