अब अधिकारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं, अनिल विज ने मुख्यमंत्री के आदेश की किया स्वागत

3/26/2023 9:26:44 PM

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को रोजाना लोगों की समस्याओं को सुनने के जो आदेश दिए हैं उन आदेशों का वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा वह बहुत समय से चाहते थे और उनकी यह मांग पूरी हो जाने के बाद अब वह हर शनिवार को लगने वाला जनता दरबार नहीं लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी पुरानी मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा में सरकारी अधिकारियों को अब रोजाना 2 घंटे अपने कार्यालय में जन समस्याओं को सुनने के आदेश दिए हैं जिसके तहत अब शनिवार को उनके द्वारा अंबाला में लगाए जाने वाला जनता दरबार नहीं लगाया जाएगा, परंतु उनके हल्के अंबाला के लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।

बता दें कि गत दिनों लोगों की समस्याएं अब उनके गृह जिलों में ही सुनने के लिए अधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से निर्देश किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अब हर रोज 2 घंटे (सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक) पब्लिक से रूबरू होने के आदेश दिए हैं। इस दौरान सरकार की ओर से इन 2 घंटों में कोई वीडियो कॉन्फ्रेंस या बैठक भी नहीं आयोजित की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail