अच्छी पहल: अब कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप, कुरुक्षेत्र में लगेगा हरियाणा की जेलों का पहला पंप

12/18/2021 4:04:14 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप) :  हरियाणा की जेलों का पहला पेट्रोल और सीएनजी पंप कुरुक्षेत्र जेल में लगने जा रहा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की तरफ तीन करोड़ की लागत से  पेट्रोल और सीएनजी पंप कम जनरल स्टोर कुरुक्षेत्र जेल में लगाया जा रहा है। हिमाचल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों से पहल करते हुए हरियाणा में लगने वाला यह सबसे पहला सीएनजी पंप कुरुक्षेत्र जेल में बंद कैदियों द्वारा संचालित किया जाएगा।  

कुरुक्षेत्र जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि कुरुक्षेत्र जेल में तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों की तर्ज पर पायलट प्रोजैक्ट के रुप में इसकी शुरुआत होगी। हरियाणा में लगने वाला यह सबसे पहला सीएनजी पंप कुरुक्षेत्र जेल में बंद कैदियों द्वारा संचालित किया जाएगा इस पेट्रोल पंप के स्थापित होने के बाद आईओसी द्वारा जेल प्रशासन को 51 हजार रुपए मासिक किराया भी दिया जाएगा।  उन्होंने  कहा कि आईओसी के इस पेट्रोल पंप कंपनी के नोर्मज के अनुसार एक छोटा जरनल स्टोर भी स्थापित किया जाएगा। इस जरनल स्टोर पर कान्फेक्शरी के साथ-साथ अन्य समान भी उपलब्ध होगा। इस जरनल स्टोर से आसपास के लोगों को भी फायदा होगा।


इस पंप पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री से होने वाले लाभ और मासिक किराए को बंदियों के कल्याण और पूनर्वास पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल में बंद बंदियों को इस कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पंप का संचालन बेहतर किया जा सके।



हरियाणा राज्य की 19 जेलों में सबसे पहला पंप राज्य सरकार के पायलट प्रोजैक्ट जिला कारागार कुरुक्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि आईओसी के इस पेट्रोल पंप कंपनी के नोर्मज के अनुसार एक छोटा जरनल स्टोर भी स्थापित किया जाएगा। 



(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha