हरियाणा की सूरजमुखी इटली में बेचने को लेकर हुई अहम बैठक

5/6/2022 7:10:50 PM

नई दिल्ली (कमल कांसल) : हरियाणा की सूरजमुखी की खरीदारी के लिए अब इटली जैसे देश भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्रदेश में ऊपजी सूरजमुखी खरीदने को लेकर आज हरियाणा के कृषि व किसान कल्‍याण विभाग के महानिदेशक डॉ हरदीप सिंह और इटली के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में हरियाणा की सूरजमुखी को इटली में बेचने को लेकर कई बिंदुओं पर बात की गई। नई दिल्ली के हरियाणा भवन में आयोजित इस  बैठक में इटली में उगने वाली सूरजमुखी की किस्मों की हरियाणा में कांट्रेक्ट खेती करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai