अब हरियाणा में भी होगा 75 का आंकड़ा पार : रंजीता मेहता

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2023 - 09:21 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव एवं भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ मेें भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इसे मोदी की गारंटी पर जनता की मुहर बताया है। रंजीता मेहता ने भाजपा पंचकूला कार्यालय पंचकमल पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता जमकर नाचे। रंजीता मेहता ने भी ढोल बजाकर खुशी जाहिर की।

मेहता ने कहा कि अब आने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटें तो भाजपा जीतेगी ही, साथ ही इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 का आंकड़ा पार करेगी। जनता हरियाणा में मनोहर लाल सरकार की नीतियों से भी काफी खुश है। जनता ने नारों की राजनीति को उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल सरकार हरियाणा में अंत्योदय की भावना से काम कर रहे हैं, अंतिम व्यक्ति तक परिणाम पहुंचे, इसमें हम लगे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है, जनता की समस्याओं का हल कर रहे हैं, जिन्हे योजनाओं का लाभ नहीं मिला हैं, उन्हें देने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सोचा तक नहीं है कि देश को विकसित करना है। हम विकासशील देशों की श्रेणी में आते है, 100 वर्ष आजादी के पूरे होने पर हमारा देश विकसीत देशों में शामिल हो जाएं, इसके लिए सरकारों को काम करना है, जनता को भी योगदान देना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार का कार्यक्रम हैं, संसाधनों का कोई दुरूपयोग नहीं हो रहा है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static