अब नहीं चलेगी स्कूल संचालकों की मनमानी, पारदर्शिता से होगी सी.बी.एस.ई. की प्रायोगिक परीक्षा

1/19/2020 12:50:13 PM

कैथल (महीपाल) : सी.बी.एस.ई. स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा में अब किसी भी प्रकार का गड़बड़झाला नहीं होगा। परीक्षाएं पूरी तरह से पारदॢशता के आधार पर करवाई जाएंगी। परीक्षाओं को पारदॢशता से करवाने को लेकर इस बार सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने सभी स्कूलों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।  ये पर्यवेक्षक अपने सम्मुख प्रायोगिक परीक्षा करवाएंगे। इससे सी.बी.एस.ई. की प्रैक्टिकल परीक्षाओं में स्कूलों की तरफ से अपने हिसाब से बच्चों को नंबर देने का खेल नहीं हो सकेगा।

पर्यवेक्षक प्रैक्टिकल कक्ष में चल रही परीक्षाओं पर नजर रखेंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा नियंत्रक के साथ सैल्फी लेकर उसे सी.बी.एस.ई. की वैबसाइट पर भी अपलोड करना होगा ताकि विभाग की कार्रवाई में पारदॢशता बनी रहे। 12वीं बोर्ड की परीक्षा के होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम में पहले कभी सी.बी.एस.ई. बोर्ड की दखलंदाजी नहीं हुई। स्कूल अपने स्तर पर ही इसके नम्बर बच्चों की वाॢषक परीक्षा में एड करते थे। 

बोर्ड को मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। बोर्ड को दी शिकायतों में बताया गया था कि स्कूल प्रबंधन बच्चों और उनके पेरैंट्स के दबाव में आकर व अपने हिसाब से नम्बर देते हंै। बच्चों के वाॢषक परीक्षा परिणाम में इन नम्बरों की अहम भूमिका रही है। इनके जरिए परीक्षा का परिणाम बेहतर बनाया जाता था। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए पहली बार सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने पर्यवेक्षक  नियुक्त किए हैं।

Isha