अंबाला के बाद अब कुरुक्षेत्र स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

9/28/2018 9:34:42 AM

कुरुक्षेत्र(धमीजा): अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मिले धमकी भरे पत्र के बाद वैसा ही धमकी भरा पत्र जी.आर.पी. कुरुक्षेत्र को मिला है जोकि स्टेशन मास्टर कुरुक्षेत्र के नाम डाक द्वारा भेजा गया है।

स्टेशन मास्टर एस.एन. गुप्ता ने पत्र बारे जी.आर.पी. को सूचना दी। जी.आर.पी. एस.एच.ओ. जसविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें वहीं पत्र मिला है जोकि 2 दिन पूर्व अम्बाला कैंट में स्टेशन मास्टर को मिला था। 

पत्र में कुरुक्षेत्र स्टेशन सहित कई स्टेशनों, मिलिट्री कैम्प, मंदिरों व पुलों को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इसमें पत्र आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा के एरिया कमांडर मौलवी अम्बू बुखारी कराची (पाकिस्तान) द्वारा भेजे जाने की बात भी लिखी है।

Rakhi Yadav