हरियाणा में अब ताबड़तोड़ होंगे ट्रांसफर, CM खट्टर ने 15 दिन के लिए मंत्रियों को दिए अधिकार

11/21/2019 2:46:30 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में अब ताबड़तोड़ ट्रांसफर होंगी, क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी मंत्रियों को 15 दिन के लिए अधिकारियों के ट्रांसफर के अधिकार दे दिए हैं। मंत्रियों को 25 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक मिले ट्रांसफर के अधिकार मिले हैं। वहीं जिनकी पॉलिसी नहीं बनी है उन्हें 31 दिसंबर तक बनाने के लिए कहा गया है। 

 दिसंबर माह में हरियाणा में तबादलों की बयार रहेंगी। हरियाणा में सभी मंत्रियों को 15 दिन के लिए ट्रांसफर के अधिकार मिल गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा के प्रशासनिक सचिवों से बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह तबादले 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक होंगे। मुख्यमंत्री ने ऐसे विभाग जिनमे 500 से अधिक कर्मचारियों के तबादले होंगे और जिनकी पॉलिसी नहीं बनी, उन्हें 31 दिसंबर तक बनाने के लिए कहा है।  

हरियाणा में भजपा-जेजीपी गठबंधन के मंत्रिमंडल के विस्तार के पहली बार तबादलों की ताकत देकर सरकार ने मंत्रियों को ताकतवर बनाने की पहल की है। नए मंत्रिमंडल बनने के बाद लोग ट्रांसफर के मसले में मंत्रियों के चक्कर काट रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नए बने मंत्रियों की समस्या के निवारण के लिए यह रास्ता निकाल दिया है।

Edited By

vinod kumar