ऑनलाइन भर सकेंगे सुकन्या समृद्धि योजना की राशि, नहीं काटने पड़ेंगे डाक विभाग के चक्कर

1/23/2021 3:17:00 PM

जींद : सुकन्या समृद्धि योजना की राशि अब घर बैठे ऑनलाइन ही भरी जा सकती है। अब योजना की राशि के लिए डाक विभाग कार्यालय में चक्‍कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह राशि जमा करवाने के लिए सबसे पहले डाक विभाग में इंडिया पोस्ट पेमैंट बैंक में खाता होना जरूरी है। उसके बाद ही देशिका शातन गतन किया जा सकता हैं। हालांकि सुकन्या समृद्धि योजना खाते में राशि कैश, चैक, डिमांड ड्राफ्ट या अन्य व्यवस्था से भी जमा करवाई जा सकती है, जिसे बैंक स्वीकार करता हो। इसके लिए राशि जमा करने वाले का नाम और अकाऊंट होल्डर का नाम लिखना जरूरी है, लेकिन उपभेक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुकन्या समृद्धि योजना खात में राशि ऑनलाइन इलैक्ट्रॉनिक ट्रासफर मोड़ से भी भेजी जा सकती है। अगर सुकन्या समृद्धि योजन खाते में रकम चैंक या ड्राफ्ट से चुकाई गई है तो रकम खाते में क्लीयर होने के बाद से उस पर ब्याज दिया जाएगा, जबकि ई-ट्रांसफर के मामले में डिपॉजिट के दिन से ही इसका लाभ मिलेगा।

राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया  
सुकन्या समृद्धि योजना में राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया दौरान सबसे फल अपने सेविंग खाते को इंडिया पोस्ट पेमैंट बैंक अकाऊंट से जोड़ना होगा। उसके बाद डीओ.पी. प्रोडक्ट में जाकर सुकन्या समृद्धि योजना खाते का चयन किया जाएगा। वहाँ एस.एस. वाई. खाता नंबर और डी.ओ.पी. कस्टमर आई. डी. नंकर डालना होगा। उसके बाद किस्त की अवधि और राशि का चयन किया जाएगा। राशि सही डालने के बाद बैंक द्वारा नोटैफिकिशन के जरिए जानकारी मिल जाएगी।

उपभोक्ता ऐसे सा सकते हैं खाता 
सुकन्या योजना के तहत खाता किसी गर्ल चाइल्ड के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपए के साथ खाता खोला जा सकता है। चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपए जम करवाए जा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या कर्मिशियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के बाद यह गर्ल चाइल्ड के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है। 

Manisha rana