एनआरआई की चेन छीनकर बदमाश फरार, भागते हुए सीसीटीवी में कैद (VIDEO)

5/9/2018 3:28:02 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज):  रोहतक में चैन स्नेचरों के हौंसले इस कदर बढ़ गए है कि महिला तो महिला अब पुरुषों को भी अपना निशाना बनाने लगे है। आज सुबह शहर के सुभाष नगर में पैदल जा रहे एक युवक की गले से सोने की चैन एक बाइक सवार ने झपटामार तोड़ ली। बाइक सवार सोने की चैन तोड़कर फरार हो गया। 

इसकी सूचना युवक ने तुरन्त पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की। बदमाश बाइक सवार रास्ते में लगे कैमरे में कैद जाते हुए कैद हो गया। पीड़ित युवक एनआरआई है, फिलहाल इंडिया अपने घर एक महीने के लिए आया हुआ है। मॉडल पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो युवक चैन छीनता दिखाई दे रहा है।  बाइक पर जो नम्बर है वो भी यूपी का है। 
 

Rakhi Yadav