मानेसर में NSG के हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, रोहतक का रहने वाला था मृतक

3/19/2022 3:19:35 PM

गुरुग्राम(मोहित):  गुरुग्राम के पास मानेसर परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार को अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। गार्ड ने खुद के सरकारी हथियार से अपने आप को गोली मारी है।

बताया जा रहा है कि  मृतक विक्रम कुमार रोहतक का रहने वाला था और मानेसर में एनएसजी के हाउसकीपिंग विभाग में तैनात था। विक्रम 2004 से एनएसजी में तैनात था। शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से विक्रम की पत्नी सदमे में है। उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल उसका बयान दर्ज नहीं किया है। रोहतक में उनके परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

Content Writer

Isha