CM से बहसबाजी करने पर NSUI नेता बुद्धिराजा गिरफ्तार

1/13/2018 12:21:42 AM

चंडीगढ: एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बहस करना महंगा पडा है।दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ सेक्टर 5 पुलिस थाने में देर रात विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है|बुद्धि राजा के अलावा हार्दिक नैन व दो तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है|

सेक्टर 5 थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। दिव्यांशु पर आईपीसी की धारा 186,147,तथा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि सरकारी कॉलेज सेक्टर-1 में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे हुए थे। जहां कार्यक्रम से बाहर निकलने पर एनएसयूआई के छात्रों व मुख्यमंत्री के बीच काफी बहस हुई।


|