देवर ने भाभी से की छेड़छाड़, राज छुपाने के लिए ससुरालवालों ने बहू को दिया जहर

6/24/2018 11:54:52 AM

नूंह (एेके बघेल): नूंह जिले के नाई नंगला गांव में ससुराल पक्ष के दहेज लोभी ससुरालों वालों ने बहू के साथ छेड़छाड़ की। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उसे जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई। जहर पिलाने के बाद जब बहू की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे नल्हड मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया। 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार आदिल पुत्र अब्दुल सलाम निवासी नाई नंगला के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उससे न केवल उससे मारपीट करते थे, बल्कि उसका देवर उसकी अस्मत लूटना चाहता था। वह बाथरूम में भी तांक-झांक करता था। इस बारे में जब उसने पति को बताया तो उसने भी परिवार का ही साथ दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम जब वह नहा रही थी तो देवर साबिर बाथरूम के अंदर आ गया और उससे छेड़छाड़ की। इस राज को छुपाने के लिए ससुराल वालों ने उसे जहर दे दिया। मायके वालों को जब इसका पता लगा तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर लड़की की हालत देखी। इसके बाद उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

पीड़ित पक्ष ने नगीना थाना में मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।ससुराल पक्ष के लोग मायके वालों द्वारा दिए गए दहेज़ से खुश नहीं थे। इसकी वजह से कई बार पंचायतों को भी आगे आना पड़ा, लेकिन उसके बावजूद विवाहिता के साथ ज्यादती कम नहीं हुई। पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Nisha Bhardwaj