हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 19, पानीपत में चाैथा मामला

3/27/2020 12:49:00 PM

पानीपत: प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। गुरुवार को पानीपत में कोरोना का चौथा मरीज पॉजिटिव मिला है। गुड़गांव में 10, फरीदाबाद में दो, सोनीपत, पलवल व पंचकूला में एक-एक लोग संक्रमित हैं। उधर, पंजाब में दो नए केस सामने आए हैं। वहां 33 मरीज हो चुके हैं। 

दुबई से आई महिला 
21 मार्च को दुबई से आई 53 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। मॉडल टाउन की महिला 21 मार्च से ही होम क्वारेंटाइन थी। दुबई से जिस फ्लाइट से महिला आई थी, उसके सभी यात्रियों की जांच होगी। मॉडल टाउन में पॉजिटिव के अब दो केस हो गए हैं। इंग्लैंड से आया युवक भी 19 मार्च को पॉजिटिव पाया गया था। 

गुरुवार को तीन निगेटिव रिपोर्ट भी आईं। अभी एक रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार को पॉजिटिव मिली मेदांता अस्पताल की नर्स के पूरे परिवार को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। मॉडल टाउन की ईदगाह कॉलोनी में रहने वाली नर्स के संयुक्त परिवार में 14 सदस्य हैं। घर के बाहर होमगार्ड तैनात कर दिया गया है। 

Edited By

vinod kumar