नूंह के सेना जवान ने फहराया दुनिया के सबसे ऊंचे रोड पर तिरंगा

5/2/2018 1:43:20 PM

नूंह:  नूंह मांउट एवरेस्ट के अाधार शिविर तक चढ़ाई करने के बाद दुनिया की 11 चोटियों फतेह करने वाले सेना के जवान व नूंह जिले के एेतिहासिक गांव उजीना के युवा युवा नेपाल सिंह ने अब दुनिया के सबसे ऊंचे रोड पर तिरंगा फहराकर फिर से देश का नाम रोशन किया है। 18 मार्च को दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजेरो पर तिरंगा फहराने के बाद यह उनकी दूसरी कामयाबी है। उनकी इस उपलब्धि पर न केवल उजीना गांव बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

नूंह जिले को भले देश का सबसे पिछड़ा जिला घोषित किया जा चुका हो, लेकिन यहां प्रतिभाएं समय समय पर अपनी प्रतिभा का लोहा बड़े स्तर पर मनवाती रही है। उजीना गांव के नेपाल सिंह भारतीय सेना की पर्वातारोही टीम का हिस्सा हैं। वे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंटएवरेस्ट के बेस कैंप तक चढ़ाई करने के बाद दुनिया की 11 चोटियों पर तिरंगा फहरा चुका है। 30 अप्रैल को लेह-लद्दाख स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रोड कारदुंगला पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। कारदुंगला समुंद्रतल से 18, 380 फीट ऊंचाई पर स्थित है, जहां पर रोड बना हुअा है। 

इसकी खासियत यह है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रोड है। नेपाल सिंह का लक्ष्य विश्व के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है। भाजपा नेता संजय सिंह उजीना, अनिल सिंह, करणी सेना के जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह उजीना, एडवोकेट अमित जाजूका अादि ने इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उन पर पूरे देश को नाज है। वहीं ग्रामिणों में सेना जवान की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। 

Deepak Paul