AAP के नवनियुक्त पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह आज, सुशील गुप्ता समेत पहुंचेंगे 1 हजार से अधिक पदाधिकारी

6/1/2023 10:02:33 AM

करनाल : करनाल में आज आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह है। सभी पदाधिकारियों को राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे। 

बताया जा रहा है कि करनाल के डॉ मंगलसेन ऑडिटोरियम में दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें 1100 से ज्यादा नव नियुक्त पदाधिकारी शपथ लेंगे। इसमें आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह समेत पूरे प्रदेश के समस्त पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं वाइस प्रेसिडेंट बलबीर सिंह सैनी, बंता राम वाल्मीकि, चित्रा सरवारा और आम आदमी पार्टी हरियाणा की अन्य विंग के अध्यक्ष भी शपथ ग्रहण करेंगे। हरियाणा आम आदमी पार्टी का कुछ दिन पहले विस्तार हुआ था। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Content Writer

Manisha rana