पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाली, केस दर्ज

6/2/2020 10:53:28 AM

राेहतक (दीपक): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप पावरिया निवासी विकास नगर ने बताया कि अनमोल प्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक व्यक्ति का फोटो बनाया हुआ है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही है।


 

सोशल मीडिया में डाली गई फाेटाे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गजनी स्टाइल में दिखाकर चित्र को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है। उसके ऐसा करने से उनके नेता की छवि को समाज में धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इस फोटो में  भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सिर लगाकर शरीर पर घोटालों का जिक्र किया गया है। पुलिस ने संबंधित मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। केस में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराएं जोड़ी गई है।

Edited By

vinod kumar