रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर तो नहीं होगी उसी जिले में दोबारा तैनाती, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ  ACB की बड़ी पहल

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 09:25 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने महत्वपूर्ण पहल की है। ए.सी.बी. प्रमुख अरशिंदर सिंह चावला ने बताया कि रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में उसी जिले में दोबारा पोस्टिंग न देने के संबंध में सभी संबंधित सरकारी विभागों को पत्र लिखा गया है।

यह निर्णय ए. सी. बी. की हाई पावर कमेटी में विचार-विमर्श के बाद लिया गया है और इसे जल्द लागू किया जाएगा। चावला ने कहा कि कई बार ऐसा देखने में आया कि किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई होने के कुछ समय पश्चात उसकी दोबारा उसी जिले में पोस्टिंग हो जाती थी।

ए.सी.बी. प्रमुख ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक 21 मामलों में 23 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न न्यायालयों द्वारा कठोर सजा सुनाई गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में केवल गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहती, बल्कि ए.सी.बी. द्वारा मामलों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाते हुए दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static