बारिश का कहर जारी: एक आशियाना और टूटा, बुजुर्ग की मौत

9/24/2018 5:32:00 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र के गांव शरीफ गढ़ में लगातार चल रही बरसात का कहर देखने को मिला। गांव में एक गरीब का आशियाना बरसात ने छीन लिया, वहीं घर के बुजुर्ग मुखिया की छत की नीचे दबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, जब पूरा परिवार मकान में सोया हुआ था, सोमवार सुबह से पहले मकान ढह गया, जिसमें 55 वर्षीय हरदेव सिंह की मौत हो गई। वहीं हरदेव सिंह का परिवार सरकार से मदद की फरियाद लगा रहा है।



परिवार का कहना है कि कई महीने पहले उन्होंने अपने कच्चे मकान को पक्का करवाने के लिए और आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी गुहार को नजरअंदाज कर दिया गया। आखिरकार लगातार हुई बरसात ने अपना कहर उनके परिवार पर ढा दिया।



उधर अब गांव के सरपंच दीदार सिंह ने कहा कि वह सरकार से फरियाद लगाएंगे ताकि पीड़ित परिवार को कुछ आर्थिक मदद मिले। ताकि पीड़ित परिवार के मकान को पक्का किया जा सके। उन्होंने बताया कि फार्म भरा हुआ है लेकिन सरकारी तंत्र की इस लापरवाही का खामियाजा पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ा।

Shivam