पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला की दोहती की शादी आज, बड़े उद्योगपति के बेटे संग लेंगी 7 फेरे

6/20/2017 12:24:21 PM

टोहाना (सुशील सिंगला):पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के लिए आज का दिन खुशियां भरा है। दरअसल, चौटाला की दोहती मृणाल सिंह की शादी है। विवाह समारोह का प्रबंध रतिया रोड स्थित शगुन मैरिज पैलिस में किया गया है। इस शादी को लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर हैं। खास बात तो ये है कि पूर्व CM चौटाला की दोहती दिल्ली के बड़े उद्योगपति के बेटे साहिल के साथ शादी के बंधंन में बंधेंगी। 

जानिए कौन-कौन से आएंगे दिग्गज नेता
मृणाल व साहिल की शादी में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह चौटाला सहित इनेलो के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसके साथ-साथ राजनीतिक दलों की बड़ी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।