कांग्रेस और बीजेपी पर बरसे ओमप्रकाश चौटाला- भतीजे के लिए मांगा वोट

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2024 - 06:23 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा विधानसभा का चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में है अब हरियाणा के बड़े धुरंधर नेता अपनी पार्टियों के लिए प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के पांच बार के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला अब अपने उम्मीदवारों के लिए गांव गांव शहर शहर जाकर खूब पसीना बहा रहे हैं। ओम प्रकाश चौटाला ने आज अपने डबली हल्के से चुनाव प्रचार की शुरुआत की और अपने भतीजे आदित्य चौटाला के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। चुनावी रथ में सवार होकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने जहां गांव में लोगों का अभिवादन ग्रहण किया तो चुनावी रथ से ही लोगों को ओमप्रकाश चौटाला संबोधित करते हुए दिखाई दिए। ओम प्रकाश चौटाला ने जहां एक तरफ इनेलो के शासन की लोगों को दुहाई दी तो वहीं कांग्रेस और बीजेपी के शासन की कड़ी आलोचना भी की।

ओम प्रकाश चौटाला बोले- इनेलो का राज बनवा दो तुम लोगों की ठाठ मैं करवा दूंगा
चुनावी रथ से लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आप लोगों ने इनेलो का शासन भी देखा है। इनेलो के शासन में हरियाणा के हर वर्ग के लोगों का उत्थान किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस और बीजेपी के शासन से आज हर वर्ग के लोग परेशान हैं इसलिए अब हरियाणा की जनता इनेलो का शासन ही देखना चाहती है। ओम प्रकाश चौटाला ने ठेठ हरियाणवी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में इनेलो का राज बनवा दो तुम लोगों की ठाठ मैं करवा दूंगा। स्पीच, ओम प्रकाश चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री।

ओमप्रकाश चौटाला को सुनने के लिए लगी लोगों की भीड़
वही ओमप्रकाश चौटाला के भतीजे और डबवाली से इनेलो उम्मीदवार आदित्य चौटाला ने कहा कि 90 साल की उम्र क्रास करने के बावजूद भी ओमप्रकाश चौटाला का जुनून अभी हरियाणा के हर कोने में कायम है इसी का नतीजा है कि लोग बड़े चाव से ओमप्रकाश चौटाला को सुनने के लिए गांव गांव शहर शहर में उमड़ने लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी हरियाणा की जनता को आभास है कि हरियाणा के हर कोने में ओमप्रकाश चौटाला ने बहुत काम करवाए हैं जिनकी बदौलत आज भी ओमप्रकाश चौटाला लोगों के दिलों में छाए रहते हैं। आदित्य चौटाला ने कहा कि आज उनका प्रचार करने के लिए ताऊ ओम प्रकाश चौटाला डबवाली से चुनावी रथ की शुरुआत करने पहुंचे थे जिनका सकारात्मक प्रभाव डबवाली की जनता पर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static