अोमप्रकाश चौटाला की मीडिया को धमकी, कवरेज करने से रोका

10/27/2017 4:15:26 PM

इंद्री(मेनपाल): पैरोल पर आए अोम प्रकाश चौटाला ने कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को धमकी दी। उन्होंने कहा कि मीडिया अपने कैमरे बंद कर दें। इससे पहले भी उन्होंने अंबाला में मीडिया को उनकी कवरेज करने से रोका था। अोमप्रकाश चौटाला इंद्री में कार्यकर्ताअों के बीच पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बात कही। चौटाला ने कार्यकर्ताअों में जोश भरते हुए कहा कि जब बी विधानसभा के चुनाव आएंगे इनेलो को सता दिलवाने तक उनके बीच ही रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताअों की पीठ थपथापाई अौर कार्यकर्ताअों को अपने परिवार का सबसे तगड़ा सदस्य बताया। 

ओम प्रकाश चौटाला ने इनेलो कार्यकर्ताओं की सत्ता न मिलने की हताशा और निराशा दूर करने के लिए कहा कि कांग्रेस में गहरी साजिश के तहत मुझे जेल भिजवाया है लेकिन जेल की सलाखों में भी ओमप्रकाश चौटाला को कार्यकर्ताओं की याद भूले नहीं है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा जन भावनाओं के विपरीत काम कर अपना जनाधार खो चुकी है। लोगों ने अब इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना लिया है क्योंकि जनता भाजपा सरकार की नीतियों व कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों को झेल चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इनेलो के सरकार को सत्ता में आने से अब कांग्रेस व भाजपा नहीं रोक पाएगी।

इनेलो नेता अशोक अरोड़ा ने कहा की भाजपा के तीन साल में हरयाणा को तीन साल में तीन बार हरियाणा को जलाने का काम किया। पंचकूला में भी एक घंटे के अंदर चालीस लोग मरे और जाट आरक्षण में भी 32 लोग मरे, हज़ारो करोड़ रुपए की सम्पति का नुक्सान हुआ। इसी प्रकार रामपाल प्रकरण में सरकार पूरी तरह फेल हुई। सरकार का काम होता है स्कूल बनवाना, बेरोजगार को रोजगार देना लेकिन सरकार के आने से तीन साल में किसी को भी कोई रोजगार नहीं मिला है। उन्होंने कहा की आज गन्ने का रेट मात्र 10 रुपए बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक किया।