धनखड़ का तंज, कांग्रेसी अपने अध्यक्ष का सम्मान नहीं करते तो लोगों का कैसे करेंगे?

6/4/2017 5:20:12 PM

झज्जर(प्रवीन धनखड़):कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस को अंदरूनी गुटबाजी के लिए एक बार फिर निशाने पर लिया है। झज्जर पहुंचे धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस आपसी गुटबाजी में फंसी हुई है और कांग्रेस हरियाणा में एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह नाकाम हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में एक युवा दलित अध्यक्ष मिला है लेकिन जो अपने अध्यक्ष का ही सम्मान नहीं कर पा रहे है वे लोगों के हित की बात कैसे कर सकते हैं।

धनखड़ ने अशोक तंवर के बहाने पूरी हरियाणा कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जब अध्यक्ष को ही सम्मान नहीं दिया जाता तो फिर कार्यकर्ताओं का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पर विधायकों की नाराजगी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।