'दुष्यंत ने साजिश के तहत करवाई ओपी चौटाला की फरलो रद्द'- इनेलो का गंभीर आरोप

1/21/2019 8:34:29 PM

जींद(विजेन्द्र): जींद उपचुनाव में जहां आम आदमी पार्टी ने दिग्विजय को अपना समर्थन दिया, वहीं इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दुष्यंत चौटाला पर साजिश रचने का आरोप लगाया। दरअसल, इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला फरलो पर आने वाले जो रद्द कर दी गई है, जिसके पीछे दुष्यंत का हाथ होना इनेलो द्वारा बताया गया।

अरोड़ा ने कहा, 'उपचुनाव जीतने के लिए इस प्रकार की साजिशें हो रही हैं, इससे बड़ी गिरावट की बात नहीं है। आज आम आदमी पार्टी ने दिग्विजय चौटाला को समर्थन दिया, वहीं हमने 16 जनवरी को ओम प्रकाश चौटाला की फरलो की अप्लीकेशन दी थी, जिसे 17 को तीन हफ्ते के लिए मंजूरी मिल गई थी, लेकिन 18 जनवरी को उसपर एक शर्त लगा दी गई कि ओमप्रकाश चौटाला कहीं भी राजनीतिक मीटिंग नहीं अटेंड कर सकते और आज ही बगैर कोई कारण बताए उनकी फरलो रद्द कर गई।



उन्होंने आरोप लगाया, 'दिग्विजय और दुष्यंत यहां तक आ गए कि दिल्ली के हॉस्पिटल में बीमार आदमी रूकने नहीं दिया और दिल्ली सरकार की मदद से आज शाम वापस तिहाड़ भेज दिया।'

इनेलो के आरोपों पर दुष्यंत ने दी सफाई, बताए फरलो रद्द होने के कारण

दुष्यंत-दिग्विजय गद्दार और देशद्रोही मैं इनका समर्थन नहीं करता: ओपी चौटाला

Shivam