OMG! ''पैर टूटा था...डॉक्टरों ने कर दिया दिल का ऑपरेशन'', महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 04:36 PM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत शहर स्थित जीटी रोड के पार्क अस्पताल पर इलाज में गंभीर लापरवाही, धोखाधड़ी और कथित फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला के पैर की हड्डी टूटी थी, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना अनुमति दिल में स्टेंट (छल्ला) डालने की प्रक्रिया कर दी। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई को उनकी मां गुड्डी देवी का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जीटी रोड स्थित पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को उम्मीद थी कि पैर का सही इलाज होने के बाद उनकी मां जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगी। लेकिन घर में सिर्फ मौत की खबर ही पहुंची। 

PunjabKesari

मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उनसे बिना कोई अनुमति लिए और उनके फर्जी हस्ताक्षर करके महिला के दिल में छल्ला डाल दिया। बाद में इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।

बाद में परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन पर मिलीभगत, लापरवाही और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-29 में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अस्पताल के डॉक्टरों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

static