28 दिन की मिली फरलो पर दिल्ली जेल से बाहर आए ओमप्रकाश चौटाला

2/26/2018 10:50:33 PM

चंडीगढ़ (धरणी): पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला 28 दिन के लिए जेल प्रशाशन से मिली फरलो छुट्टी के आधार पर आज शाम दिल्ली जेल से बाहिर आ गए। इसकी पुष्टि इनेलो प्रवकता प्रवीण अत्री ने की। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती घोटाले में चौटाला दिल्ली की जेल में सजा काट रहें हैं।

यह 5 साल में दूसरा मौका है जब चौटाला को फरलो अवकाश जेल प्रशाशन ने दिया है। अच्छे आचरण पर यह फरलो अवकाश प्रदान करना जेल प्रशासन का अधिकार क्षेत्र है। जेल प्रशासन द्वारा इसके लिए मानती बांड भरवाने की औपचारिकताएं निभाई गई। सूत्रों के अनुसार चौटाला फिलहाल दिल्ली अपने निवास पर हैं व अभी कुछ दिन वही रुकेंगे।