सोनीपत के प्रसिद्ध शिक्षाविद ओमप्रकाश दहिया नहीं रहे, हृदय गति रुकने से देहांत

7/7/2020 4:19:00 PM

सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा के जिला सोनीपत के प्रसिद्ध शिक्षाविद व टीकाराम शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश दहिया ने बीती रात दुनिया को अलविदा कह दिया। 86 साल की उम्र में स्वास छोडऩे वाले ओम प्रकाश दहिया का सोमवार रात को हृदय गति रुकने से देहांत हुआ।

ओमप्रकाश दहिया टीकाराम शिक्षण संस्था के 2003 से 2013 तक प्रधान रहे हैं। सोनीपत के कई स्कूलों में प्राचार्य के रूप में अहम योगदान दे चुके हैं। दहिया का मंगलवार सुबह 10 बजे महलाना रोड मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

Shivam