8वें दिन भी सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढ़ेर

5/16/2018 2:05:13 PM

गोहाना(सुनील जिंदल):  गोहाना में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का धरना आठवे दिन भी जारी है। सफाई कर्मचारियों अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढ़ेर लग गए है। जिससे गंभीर बीमारियां भी पनप सकती है।

प्रदर्शन कर रहे नगर परिषद के कच्चे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने सत्ता में आते ही कच्चे कर्मचारियों को एक कलम से पका करने की बात कही थी। लेकिन आज सरकार को चार साल होने को लेकर सरकार कर्मचारियों को पक्का करना तो दूर कर्मचारियों को निकलने में लगी हुई है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। 

कर्मचारी सरकार से ठेका प्रथा को बंद कर समान काम समान वेतन लागू करने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के साथ-साथ निकाले गए फायर कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने की  मांग कर रहे है। जिसके चलते कर्मचारी पिछले आठ दिनों से हड़ताल कर शांति पूर्ण तरीके से धरने पर बैठे है। कर्मचारियों ने कहा कि आज सरकार ने होने वाली वार्ता में अगर उनकी मांगे नहीं मानी तो वो इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलकर अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। इसके साथ- साथ दूसरी यूनियन के कर्मचारी भी हमारी इस हड़ताल में शामिल होंगे।


 

Rakhi Yadav