30 दिसंबर को होगा फरीदाबाद में 2019 का ‘शंखनाद’

12/28/2018 7:33:22 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): 2019 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा के चुनावों को नजदीक आते ही फरीदाबाद में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में 30 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद के सेक्टर 12 के हुड्डा ग्राउंड में ‘शंखनाद 2019’ रैली का आयोजन करेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहेंगे। रैली की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है जिनका जायजा लेने के लिए खुद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित जिला उपायुक्त और पुलिस कमिश्नर रैली स्थल पहुंचे।



विपुल गोयल ने रैली स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने के दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘शंखनाद 2019’ रैली की गूंज पूरे हरियाणा में ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी सुनाई देगी। रैली में भारी संख्या में लोग आंएगें और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का स्वागत करेंगे।

Rakhi Yadav