राजभवन की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास पर भी रोज सुबह फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

6/21/2021 10:08:47 PM

चंडीगढ़ (धरणी): राजभवन की तर्ज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास पर भी आज से हर रोज सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। आज सुबह ध्वजारोहण के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तिरंगे को सलामी दी और पुलिस के जवानों ने इस अवसर पर ध्वजारोहण की धुन बजाई। ध्वजारोहण का यह कार्य हरियाणा राजभवन की तर्ज़ पर शुरू किया गया है। सायंकाल के समय नित्य ध्वजावतरण किया जाएगा।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam