8 मार्च को होली के दिन सीएम मनोहर लाल नवाएंगे गुरुद्वारा थड़ा साहिब जोड़ियां में शीश: कर्मजीत सिंह

3/4/2023 9:58:46 PM

यमुनानगर(सुमित): कोरोना के लंबे अंतराल के बाद यमुनानगर के स्थानीय डेरा संत थड़ा साहिब जोड़ियां में होला मोहल्ला समागम 4 से 8 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सीएम मनोहर लाल 8 मार्च यानी होली के दिन सीएम मनोहर लाल 8 मार्च को थड़ा साहिब जोड़ियां में शीश नवएंगे। 9 मार्च को शोभायात्रा जोड़ियां थड़ा साहिब से गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब पहुंचेगी। यह जानकारी हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और डेरा थड़ा साहिब के महंत कर्मजीत सिंह सेवा पंथी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

उन्होंने एचएसजीपीसी में चल रहे विवाद पर कहा कि पहले दीदार सिंह नलवी उनके पास आए। फिर बलजीत सिंह दादूवाल और अब जगदीश सिंह झींडा भी आए। धीरे-धीरे करके सब आएंगे तो किसी का कोई विरोध नहीं है। बिना नाम लिए बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोध सिर्फ उनका है। जिनके हाथ से गुल्लक जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम हरियाणा के गुरुद्वारों की सेवा संभाल रहे हैं और इसमें सीनियर अधिकारियों को जोड़ा गया है। ताकि सारा सिस्टम सही रहे। जो एसपीजीपीस के पहले कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं। उन सभी को रखा गया है। किसी को भी निकाला नहीं गया है। जो सुविधाएं उन्हें एसजीपीसी दे रही थी वहीं सुविधाएं अब भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 15 महीने के लिए हमारी एडहॉक कमेटी बनी है और हमारा प्रयास है कि हम गुरुद्वारों की बेहतर सेवा कर सके।

 

       (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma