महिला दिवस के दिन 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, प्रशासन बना है मूकदर्शक

3/8/2018 1:09:12 PM

गुरूग्राम(सतीश):  सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार महिला की सुरक्षा को लेकर दम भरते नजर आते है। वहीं, आज महिला दिवस पर गुरूग्राम में एक नन्ही बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां ग्वाल पहाड़ी के सरकारी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला क्लास टीचर और स्कूल प्रिंसिपल के संज्ञान में आने के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। वहीं डीएलएफ 1 थाना पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।